आजकल हर रसोई में चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल आम बात है। सब्जियां, फल या कोई भी अन्य चीज काटनी हो, सबसे पहले हाथ इसी पर जाता है। ये किचन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन अक्सर लोग इसकी सफाई को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। दिनभर इस्तेमाल होने वाला यह बोर्ड धीरे-धीरे गंदगी, तेल और बैक्टीरिया का घर बन सकता है। अगर इसे सही तरीके से साफ न किया जाए, तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। कई बार खाने में बदबू आने या फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं की जड़ यही गंदा बोर्ड होता है।
