Get App

Tips And Tricks: छलनी की जिद्दी मैल से छुटकारा पाएं, बिना खर्च किए नई जैसी चमक पाएं

Tips And Tricks: रोज चाय बनाते समय छलनी पर जमी मैल अगर परेशानी बढ़ा रही है और बार-बार धोने पर भी साफ नहीं हो रही, तो चिंता न करें। रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से आप मिनटों में चाय की छलनी को दोबारा साफ और नई जैसी चमकदार बना सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 9:13 AM
Tips And Tricks: छलनी की जिद्दी मैल से छुटकारा पाएं, बिना खर्च किए नई जैसी चमक पाएं
Tips And Tricks: चाय की छलनी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका बेहद असरदार उपाय है।

रोजाना चाय बनाना हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है, लेकिन इसी आदत के साथ एक छोटी-सी परेशानी भी जुड़ी होती है—चाय की छलनी पर दाग लगना। शुरुआत में ये दाग मामूली लगते हैं, लेकिन समय के साथ चाय की परत मोटी होकर छलनी पर जमने लगती है। इससे उसके बारीक छेद धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं और चाय ठीक से छानना मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं या बार-बार धोने के बाद भी जब छलनी साफ नहीं होती, तो नई छलनी खरीदने का फैसला कर लेते हैं।

जबकि सच्चाई ये है कि इस झंझट से छुटकारा पाना उतना मुश्किल नहीं है, जितना लगता है। थोड़ी-सी जानकारी और सही तरीका अपनाकर पुरानी और गंदी दिखने वाली छलनी को फिर से साफ और इस्तेमाल लायक बनाया जा सकता है, वो भी बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के।

साबुन भी हो जाए फेल तो क्या करें?

कई बार इतनी जिद्दी मैल जम जाती है कि साबुन और स्क्रबर भी बेअसर साबित होते हैं। खासतौर पर स्टील और प्लास्टिक की छलनी में चाय की परत अंदर तक बैठ जाती है। ऐसे में सही घरेलू उपाय अपनाकर आप मिनटों में छलनी को दोबारा चमका सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें