सर्दियों का मौसम अपने साथ स्वास्थ्य के कई लाभ लेकर आता है, जैसे ताजगी भरे फल और साग-सब्जियों की भरमार, लेकिन यह समय पैरों के लिए कई तरह की चुनौतियां भी लेकर आता है। वैस्कुलर व एंडोवैस्कुलर सर्जन के अनुसार, खासकर मधुमेह, धूम्रपान या तंबाकू सेवन करने वालों के लिए पैरों में रक्त संचार संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में पैरों की अंगुलियों का काला पड़ना, लाल धब्बे या झनझनाहट जैसी शिकायतें आम हो सकती हैं। ये संकेत पैरों में खून की नलियों में रक्त प्रवाह कम होने या सिकुड़न की ओर इशारा करते हैं।
