सर्दियों के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग कम कपड़े पहनकर भी आराम से रहते हैं, जबकि कुछ लोग जैकेट, शॉल या ऊनी कपड़े पहनने के बावजूद ठिठुरते रहते हैं। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ‘कोल्ड इनटॉलेरेंस’ कहा जाता है। ये समस्या किसी भी उम्र या लिंग के व्यक्ति में हो सकती है। केवल ठंड के मौसम में तापमान कम होने के कारण ही ऐसा नहीं होता, बल्कि इसके पीछे शरीर में खून की कमी, थायराइड हार्मोन की असंतुलन जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे लोग पूरे मौसम में अक्सर कांपते रहते हैं, हाथ-पांव ठंडे रहते हैं और अंग सुन्नपन का अनुभव कर सकते हैं।
