सावन के महीने में हरा रंग पहनना शुभ और खूबसूरत माना जाता है। इस समय महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट और कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। लेकिन हर बार नई साड़ी खरीदना जरूरी नहीं है। आपके पास रखा सिर्फ एक ग्रीन ब्लाउज भी कई अलग-अलग साड़ियों के साथ नया लुक दे सकता है। बस साड़ी के रंग के साथ सही ग्रीन शेड का कॉम्बिनेशन चुनना जरूरी है।
