Get App

Cooler Buying Tips: जून की गर्मी में कौन सा कूलर बनाएगा घर को बर्फ की गुफा? जानिए यहां

Cooler Buying Tips: अगर आप गर्मी में कूलर खरीदने की सोच रहे हैं और तय नहीं कर पा रहे कि लोहे का लें या प्लास्टिक वाला, तो यह जानकारी आपके लिए है। यहां हम दोनों तरह के कूलरों की खूबियों और कमियों बताएंगे, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही फैसला ले सकें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2025 पर 12:22 PM
Cooler Buying Tips: जून की गर्मी में कौन सा कूलर बनाएगा घर को बर्फ की गुफा? जानिए यहां
Cooler Buying Tips:प्लास्टिक कूलर हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें कहीं भी आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है।

गर्मी के मौसम में ठंडी हवा पाने के लिए कूलर सबसे पसंदीदा उपकरण बन चुका है। आजकल बाजार में लोहे और प्लास्टिक दोनों प्रकार के कूलर विभिन्न डिजाइन और आकार में मौजूद हैं। लेकिन कई बार ये सोचकर कन्फ्यूजन हो जाता है कि आखिर कौन सा कूलर खरीदना बेहतर होगा — लोहे वाला जो मजबूती और बेहतर एयरफ्लो देता है या फिर हल्का और कम बिजली खर्च करने वाला प्लास्टिक वाला? हर कूलर की अपनी खासियत और कमियां होती हैं, जो आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से मायने रखती हैं।

इस लेख में हम लोहे और प्लास्टिक के कूलर के फायदे और नुकसान विस्तार से समझाएंगे, ताकि आप सही चुनाव कर सकें और इस गर्मी में ठंडक का आनंद आराम से उठा सकें। चलिए, जानते हैं कि कौन सा कूलर आपके लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगा।

लोहे वाले कूलर

लोहे के कूलर आमतौर पर मार्केट में ज्यादा मिलते हैं और लोग इन्हें पसंद भी करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है भारी मोटर और बड़े पंखे, जो तेज और ठंडी हवा देते हैं। साथ ही, इनमें पानी की कैपेसिटी भी ज्यादा होती है, जिससे बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती। लोहे वाले कूलर ज्यादा टिकाऊ होते हैं और कमरा जल्दी ठंडा कर देते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें