Credit Cards

Dementia की दस्तक है बार-बार भूलना या बातें दोहराना, बचना है तो खाने में शामिल कर लें ये 7 चीजें

Dementia भूलन की बीमारी है। इसके शुरुआती लक्षणों को अगर न पकड़ा जाए, तो ये बढ़त-बढ़ते गंभीर रूप ले लेती है। एम्स के रिसर्च में दावा किया गया है कि देश में लगभग 88 लाख लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। इससे बचने के लिए ये 7 चीजें अपनी डाइट में शामिल की जा सकती हैं।

अपडेटेड Sep 19, 2025 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
हमारे देश में लगभग 88 लाख लोग डिमेंशिया के शिकार हैं।

Dementia पर अब तक जितने भी अध्ययन हुए हैं, उसमें यही बताया गया है कि ये बीमारी धीरे-धीरे लोगों को अपना शिकार बनाती है। इसके शुरुआती लक्षणों को पकड़ना बहुत मुश्किल होता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक नए रिसर्च में दावा किया गया है कि हमारे देश में लगभी 88 लाख लोग डिमेंशिया के शिकार हैं। इसके लिए काफी हद तक हमारी बेतरतीब लाइफस्टाइल, पोषण की कमी और अधूरी नींद जिम्मेदार हैं।

एम्स न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ मंजरी त्रिपाठी ने बताया कि अलजाइमर्स भी डिमेंशिया का ही एक प्रकार होता है। यह आमतौर से डिमेंशिया के 60 से 70% मरीजों में पाया जाता है। एक अन्य न्यूरोसाइंटिस्ट रॉबर्ट डब्लू बी लव ने डिमेंशिया के शुरुआत तीन लक्षण बताए हैं, जिनमें कोई शब्द भूल जाना, चीजों का बार-बार खोना या कहीं रख कर भूल जाना और गलत फैसले लेना शामिल है। इस बीमारी को खुद से दूर रखने के लिए रॉबर्ट 7-8 घंटे की पूरी नींद, दिमाग को पोषण देने वाली खाने की चीजें और दिमाग की कसरत वाली गतिविधियों को करने की सलाह देते हैं। दिमाग को दुरुस्त रखने में यहां बताई जा रही 7 चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।

  1. ब्लूबेरी और दूसरे गहरे रंग की बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। ये फ्री रैडिकल्स से बचाती हैं और दिमाग को पोषण देती हैं। ये दिमाग को स्वस्थ रखने के साथ ही नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाती हैं।
  2. दिमाग को प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड का पोषण दें। इसके लिए अखरोट, बादाम और मूंगफली जैसे मेवे, सूरजमुखी और कद्दू के बीजअपनी डाइट में शामिल सकते हैं।
  3. पालक और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियों में विटामिन ई के साथ-साथ फोलेट भी प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन ई कोशिका झिल्लियों को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है।
  4. विटामिन बी एक रासायनिक यौगिक, होमोसिस्टीन, को एसिटाइलकोलाइन जैसे दूसरे महत्वपूर्ण मस्तिष्क रसायनों में बदलने में मदद करता है।
  5. बीन्स फाइबर, विटामिन बी और ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है, जिससे एकाग्रता और याददाश्त में मदद मिलती है।
  6. एवाकाडो में प्रोटीन होता है, जो दिमाग के लिए पानी के बाद दूसरा सबसे अहम पदार्थ है। इसलिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों से अपने मस्तिष्क को पोषण देना महत्वपूर्ण है।
  7. सामन जैसी तैलीय मछलियों में ओमेगा 3, खासकर डीएचए, प्रचुर मात्रा में होता है। यह दिमाग के कामकाज में सुधार करती हैं। ओमेगा 3 अल्जाइमर रोगियों की याददाश्त में सुधार करने में मददगार साबित हुआ है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें


Non Alchoholic Fatty Liver Disease: रिसर्च में किया गया दावा, विटामिन बी3 फैटी लिवर को ठीक करने में हो सकता है अहम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।