बाल झड़ना आज कल बहुत आम समस्या हो गई है, जिससे पुरुष या महिलाएं दोनों परेशान रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की मां पद्मा पटानी ने एक घर बैठे बनने वाला बालों के झड़ने को रोकने वाला नेचुरल हेयर ऑयल बताया है, जो बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाता है। दिशा की बहन खुशबू पटानी ने इस खास नुस्खे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जो लोगों के बीच चर्चा में है।
गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बाल झड़ना, रूखे और सफेद बाल होना आम समस्या बन गई है। केमिकल प्रोडक्ट्स कई बार असरदार नहीं होते।
50 साल की उम्र के बाद भी पद्मा पटानी के बाल काले, घने और चमकदार हैं। उनका ये हेयर ऑयल बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने से बचाता है।
खुशबू पटानी ने अपनी मां के बालों का राज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला, जिसमें तेल बनाने की विधि दिखाई गई है।
इस तेल के लिए चाहिए प्याज, करी पत्ता, हिबिस्कस के फूल, मेथी दाना और नारियल का तेल। इन सबको मिलाकर 15-20 मिनट पकाना होता है ताकि पोषक तत्व तेल में आ जाएं।
बाल धोने से 2-3 घंटे पहले इस तेल से सिर और बालों की अच्छी मालिश करें, फिर बाल धो लें। हफ्ते में एक बार ये प्रक्रिया करने से रिजल्ट जल्दी आएगा।
प्याज बालों के लिए वरदान है क्योंकि इसमें सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हेयर फॉलिकल्स को पोषण देते हैं और बालों की बढ़त को बेहतर बनाते हैं।
ये तत्व विटामिन, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं।
दिशा भी नियमित इस तरह तेल लगाती हैं और कहती हैं कि हफ्ते में दो बार तेल लगाने से बालों में शाइन और मजबूती आती है।
बालों को माइल्ड शैम्पू से धोना, कंडीशनर का इस्तेमाल करना, और हीट ट्रीटमेंट से बचाव करना भी बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Story continues below Advertisement