हर घर में खाना बनने के बाद जो काम सबसे ज्यादा समय और मेहनत मांगता है, वह है बर्तन धोना। ये एक ऐसा रोजमर्रा का काम है जिसे कोई पसंद नहीं करता, लेकिन करना सबको पड़ता है। आज के समय में जहां लोग अपनी लाइफस्टाइल को आसान और तेज बनाना चाहते हैं, वहीं इस काम को लेकर एक नया विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है डिशवॉशर। एक तरफ पारंपरिक तरीका है जिसमें हाथ से बर्तन धोकर तुरंत सफाई मिलती है, तो दूसरी तरफ आधुनिक मशीन है जो अपने आप पूरे ढेर को साफ करने का दावा करती है।
