दिवाली का मौसम आते ही हर घर में साफ-सफाई का माहौल शुरू हो जाता है। महिलाएं घर के हर कोने, हर छोटे-बड़े सामान को चमकाने में लग जाती हैं। फर्नीचर, कपड़े, झाड़ू-पोंछा, और सजावट की चीजें सभी पर खास ध्यान दिया जाता है। सालभर भले ही पर्दों की तरफ कम ध्यान दिया जाता हो, दिवाली पर ये भी सफाई की सूची में शामिल हो जाते हैं। हालांकि बड़े और भारी पर्दों में लगे छल्ले या हुक अक्सर सफाई में चुनौती बन जाते हैं। मशीन में धोते समय ये टूट सकते हैं, उनकी पॉलिश उतर सकती है या उलझकर पूरी तरह खराब भी हो सकते हैं।
