आपने ये कहावत जरुरी सुनी होगी, जितनी पुरानी शराब उतनी बेहतर होती है। लेकिन क्या शराब की भी एक्सपायरी डेट हो सकती हैं? शराब, वाइन और बीयर की भी एक तय समयसीमा होती है, जो इस बात पर निर्भर करती है कि वो कितनी पुरानी है। इसके साथ ही शराब खुली है या नहीं। अगर शराब की बोतल एक बार खुल चुकी हो, तो उसकी शेल्फ लाइफ कम हो जाती है। जिन, व्हिस्की, वोदका, टकीला और रम जैसी स्प्रिट्स अगर सील बंद और सही तरह से रखी जाएं तो सालों तक खराब नहीं होतीं।
