Get App

प्याज के छिलकों के 5 चमत्कारी इस्तेमाल, जो हर घर में आएंगे काम

Summary: Benefits Onion peels: अक्सर लोग प्याज का इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि यही छिलके कई घरेलू कामों में बेहद काम आ सकते हैं। इनका उपयोग बालों की देखभाल, पौधों के लिए खाद, सफाई और प्राकृतिक रंग बनाने जैसे कार्यों में किया जा सकता है

Anchal Jhaअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 2:32 PM
प्याज के छिलकों के 5 चमत्कारी इस्तेमाल, जो हर घर में आएंगे काम
अगर आप नेचुरल चीजों के शौकीन हैं तो प्याज के छिलकों से बना रंग आपको जरूर पसंद आएगा।

अक्सर हम प्याज के छिलकों को बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही भूरे रंग के सूखे छिलके आपके घर के कई कामों में मददगार हो सकते हैं? ये सिर्फ रसोई का कचरा नहीं बल्कि कई कामों में आने वाला संसाधन है, जिसका इस्तेमाल आप बालों की देखभाल से लेकर पौधों की खाद और घर की सफाई तक में कर सकते हैं। इन छिलकों में ऐसे पोषक तत्व और प्राकृतिक गुण होते हैं, जो बालों को मज़बूती देते हैं, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और यहां तक कि नेचुरल रंग भी प्रदान करते हैं।

पुराने समय में लोग इनका प्रयोग घरेलू उपायों के रूप में करते थे, लेकिन अब ये परंपराएं फिर से लौट रही हैं। तो अगली बार जब आप प्याज काटें, तो छिलकों को संभाल कर रखिए, क्योंकि ये आपके घर में कई तरीकों से काम आ सकते हैं – वो भी बिना किसी खर्च के।

  • पौधों के लिए बनाएं पोषक खाद
  • अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं, तो प्याज के छिलके आपके बहुत काम आ सकते हैं। इनमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो मिट्टी को उर्वर बनाते हैं और पौधों की बेहतर ग्रोथ में मदद करते हैं। बस आपको छिलकों को सुखाकर या पानी में उबालकर खाद के रूप में उपयोग करना है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता भी सुधरती है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें