Get App

मानसून में बिना धूप के इन हैक्स से घर में ही सुखाएं कपड़े, नहीं आएगी सीलन की बदबू!

मॉनसून में कपड़े सुखाना एक आम परेशानी बन जाती है, लेकिन सही तरीकों से इसे काफी आसान बनाया जा सकता है। कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप कपड़ों को जल्दी सुखाने के साथ-साथ सीलन की बदबू से भी बचा सकते हैं। आइये जानते है बारिश के दिनों में कपड़ों को फ्रेश और साफ रखने के आसान उपाय।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 3:00 PM
मानसून में बिना धूप के इन हैक्स से घर में ही सुखाएं कपड़े, नहीं आएगी सीलन की बदबू!

मानसून के मौसम में लगातार बारिश और नमी के कारण कपड़े धोना और सुखाना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार कपड़े देर से सूखने के साथ उनमें सीलन की बदबू भी आने लगती है। ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप कपड़ों को जल्दी सुखाने और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं:

हैंगर का यूज करें

टी-शर्ट, शर्ट, कुर्ता और ड्रेस जैसे कपड़ों को रस्सी की बजाय हैंगर पर सुखाने से हवा चारों तरफ से लगती है। इससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और उनकी फिटिंग भी बनी रहती है। साथ ही बाद में प्रेस करने की जरूरत भी कम पड़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें