गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में आम की खुशबू छा जाती है और हर घर में इसे खाने का उत्साह बढ़ जाता है। रसीला, मीठा और ठंडक देने वाला आम लोगों की पहली पसंद बन जाता है, लेकिन इसे छीलने और काटने की झंझट कई बार इस मजे को थोड़ा कम कर देती है। अक्सर आम खाते समय हाथ चिपचिपे हो जाते हैं, गूदा ठीक से अलग नहीं हो पाता और काफी हिस्सा बर्बाद भी हो जाता है। कई लोग इसे सलीके से काटकर प्लेट में सर्व करना चाहते हैं, लेकिन यह काम जितना आसान दिखता है, उतना होता नहीं है।
