
जिम जाते समय खुले बाल बार-बार चेहरे पर आकर एक्सरसाइज में परेशानी पैदा कर सकते हैं। वहीं ट्रैवल के दौरान बारिश, धूल और पसीने के बीच बालों को बार-बार ठीक करना भी आसान नहीं होता। इसलिए मानसून में ये आसान हेयरस्टाइल बनाना अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं, जो बालों को संभालने के साथ-साथ लुक को भी स्टाइलिश बनाए रखें।
यदि रबर बैंड का ज्यादा नहीं लगाना हैं, तो क्लॉ क्लिप की मदद ले सकती हैं। बालों को पीछे लेकर हल्का ट्विस्ट करें और क्लॉ क्लिप से पकड़ लें। यह हेयरस्टाइल कुछ ही सेकंड में बन जाती है और जरूरत पड़ने पर आसानी से खोली भी जा सकती है। ट्रैवल में इसे बनाना काफी आसान रहता है और इससे बालों को बार-बार बांधने की जरूरत नहीं पड़ती।
यदि रोज की सिंपल पोनीटेल आपको बोरिंग लगती है, तो इसमें चोटी का ट्विस्ट दे सकती हैं। सबसे पहले बालों की पोनीटेल बनाएं और फिर नीचे के बालों की सिंपल चोटी बना लें। इससे बाल ज्यादा उलझते नहीं हैं और वर्कआउट के दौरान बार-बार खुलने की परेशानी भी कम हो सकती है।
3. मेसी बन
जिम जाने से पहले अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो मेसी बन एक आसान ऑप्शन है। सारे बालों को पीछे लेकर हल्के हाथों से बन बना लें और रबर बैंड या हेयरपिन से उसे सुरक्षित कर लें। इसे बहुत ज्यादा टाइट बांधने की जरूरत नहीं है। यदि आपका वर्कआउट ज्यादा इंटेंस है, तो बन को अच्छी तरह पिन कर लें।
4. हाई पोनीटेल
जिम के लिए हाई पोनीटेल सबसे आसान और जल्दी बनने वाली हेयरस्टाइल है। बालों को सिर के ऊपर की तरफ ले जाकर अच्छे से रबर बैंड से बांध लें। आगे के छोटे बाल बार-बार चेहरे पर आते हैं, तो उन्हें हेयरपिन की मदद से सेट कर सकती हैं। रनिंग, कार्डियो या एक्सरसाइज करते समय यह स्टाइल बालों को चेहरे और गर्दन से दूर रखने में मदद करती है।
5. साइड ब्रेड
बारिश के मौसम में बालों के उलझने से बचना चाहती हैं, तो साइड ब्रेड ट्राई कर सकती हैं। बालों को एक तरफ करके तीन हिस्सों में बांटें और सिंपल चोटी बना लें। लंबे बालों पर यह हेयरस्टाइल खासतौर पर अच्छी लगती है। ट्रैवल में अचानक बारिश आ जाए, तो खुले बालों से अच्छी चोटी रहती है।
6. लो बन
ट्रैवल के लिए लो बन सिंपल होने के साथ काफी अच्छा लगता है। इसे गर्दन के पास बनाया जाता है, इसलिए लंबे समय तक रखने पर यह ज्यादा भारी फील नहीं होता। ट्रेन या बस की जर्नी, ऑफिस ट्रैवल या कैजुअल आउटिंग के दौरान इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
मानसून में हेयरस्टाइल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांधने से बचें, खासकर लंबे समय तक ऐसा न रखें। जिम के बाद पसीने से गीले बालों को तुरंत कसकर न बांधें और स्कैल्प को सूखने दें। बारिश में बाल भीग जाएं तो उन्हें तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से सुखाएं। ट्रैवल के दौरान बैग में छोटी कंघी, एक्स्ट्रा रबर बैंड और कुछ हेयरपिन जरूर रखें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।