बिना क्रीम और मेकअप के भी चमकेगा चेहरा, बस डाइट में शामिल करें ये 5 फल

Beauty Tips: मार्च के महीने में बाजार में स्टार फ्रूट, केला, सेब, पपीता और अमरूद जैसे फल आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें सुपरफ्रूट माना जाता है क्योंकि इनमें भरपूर विटामिन C होता है। इनका सेवन करने से त्वचा की सुंदरता बढ़ती है, जबकि फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करने से भी फायदा मिलता है। खास बात यह है कि ये फल सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं।

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
Beauty Tips: गर्मियों में आसानी से मिलने वाला अमरूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी अपना असर दिखाने लगती है। बढ़ती गर्मी के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। हालांकि इसके लिए बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन ये अक्सर महंगे होते हैं या कई लोग इन्हें फिजूल खर्च मानते हैं। ऐसे में लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी बिना केमिकल के चेहरे की टैनिंग हटाना चाहते हैं, तो मार्च-अप्रैल में बाजार में मिलने वाले कुछ फल आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इन्हें खाने या फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करने से त्वचा हेल्दी, ग्लोइंग और फ्रेश नजर आती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फायदेमंद फलों के बारे में।

  1. स्टार फ्रूट

ब्यूटीशियन सुनीता दुबे के मुताबिक, स्टार फ्रूट विटामिन सी से भरपूर होता है। यह चेहरे में कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा चमकदार और टाइट नजर आती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मुहांसों और दाग-धब्बों को कम करते हैं। खाने के साथ-साथ इसका रस चेहरे पर 10-15 मिनट लगाने से त्वचा जल्दी ग्लो करती है।

  1. सेब

सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नुकसान से बचाते हैं। इसे खाने से शरीर हेल्दी रहता है और त्वचा चमकदार और फ्रेश दिखती है। सेब का फेस पैक लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड और टाइट बनी रहती है।

  1. पपीता


मार्च में सस्ता और स्वादिष्ट पपीता त्वचा और पेट दोनों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंजाइम त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है और नियमित सेवन से चेहरे की रंगत निखरती है। इसे फेस पैक में लगाने से भी त्वचा मुलायम और ग्लोइंग होती है।

  1. अमरूद

गर्मियों में आसानी से मिलने वाला अमरूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह एजिंग और झुर्रियों से बचाता है, खून को साफ रखता है और चेहरे को चमकदार बनाता है। अमरूद के पत्तों का फेस पैक में इस्तेमाल करने से पिंपल और दाग कम होते हैं।

  1. केला

भारत का सबसे सस्ता और हर मौसम में मिलने वाला केला विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और चेहरे को मुलायम व ग्लोइंग बनाता है। केले का फेस पैक लगाने से त्वचा के साथ-साथ बाल भी मजबूत होते हैं।

Chaitra Navratri 2026: आने वाली है चैत्र नवरात्रि, जानें दिल्ली में कहां मिलती है माता की सबसे सुंदर चुनरी और कहां से होगी नवरात्रि की सबसे बढ़िया शॉपिंग?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।