महंगे कपड़ों की देखभाल हर किसी के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है, खासकर तब जब उनकी सफाई की बात आती है। साड़ी, ब्लेज़र, पार्टी वियर या डेलिकेट फैब्रिक वाले कपड़े अक्सर इतनी नाजुक होते हैं कि उन्हें घर पर धोना जोखिम भरा लगने लगता है। ऐसे में लोग ड्राई क्लीनिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार सैकड़ों रुपये खर्च करना जेब पर भारी पड़ता है। कई बार तो कपड़ों की कीमत से ज्यादा उनकी मेंटेनेंस महंगी पड़ने लगती है, जिससे लोग उन्हें कम पहनना ही बेहतर समझते हैं।
