Get App

वेस्टर्न टच के साथ पहने पुराने लहंगे को, बिना दुपट्टे के, ऐसे करें रीस्टाइल!

पुराने लहंगे को नया और स्टाइलिश बनाने के लिए दुपट्टा पहनना जरूरी नहीं है। कुछ स्मार्ट और आसान स्टाइलिंग ट्रिक्स से आप अपने पुराने लहंगे को ट्रेंडी और फेस्टिव लुक दे सकती हैं। सही एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल के साथ यह लुक किसी भी शादी, त्योहार या पार्टी में आपको सबसे अलग दिखा सकता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 10:22 AM
वेस्टर्न टच के साथ पहने पुराने लहंगे को, बिना दुपट्टे के, ऐसे करें रीस्टाइल!

अलमारी में रखा पुराना लहंगा बोरिंग लगने लगा है, तो उसे दोबारा पहनने के लिए नया खरीदने की जरूरत नहीं है। दुपट्टे की जगह कुछ अलग स्टाइलिंग ट्रिक्स अपनाकर उसी लहंगे को बिल्कुल नया और ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। केप, शर्ट, पेपलम या जैकेट जैसी आसान स्टाइलिंग पुराने लहंगे को इंडो-वेस्टर्न और फेस्टिव लुक में बदल सकती है।

पेपलम टॉप

दुपट्टे की जगह स्टाइलिश पेपलम टॉप के साथ लहंगा पहनें। यह कॉम्बिनेशन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक देता है। गोल्डन लहंगे के साथ मरून या रॉयल ब्लू और रस्ट लहंगे के साथ फिरोजी जैसे रंग शानदार लगते हैं। V-नेक पेपलम के साथ स्टेटमेंट नेकलेस और दूसरी नेकलाइन के साथ बड़े झुमके पहनकर लुक को और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें