Fashion Tips: सारा तेंदुलकर के वेकेशन फैशन से सीखें, कैसे ट्रिप पर दिखें फैशनेबल

Fashion Tips: वेकेशन का असली मजा तब आता है जब आप न सिर्फ नई जगहों का आनंद लें, बल्कि खुद को भी फैशनेबल और कॉन्फिडेंट महसूस करें। सारा तेंदुलकर के इन फैशन टिप्स को अपनाकर आप अपने वेकेशन को और भी यादगार बना सकती हैं

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 11:36
Story continues below Advertisement
अगर आप किसी हरे-भरे गार्डन या खूबसूरत बीच लोकेशन पर वेकेशन प्लान कर रही हैं, तो हाई-स्लिट पफी स्लीव्स ड्रेस आपके लिए बेहतरीन चॉइस होगी। सारा तेंदुलकर की तरह सिंपल या फ्लोरल प्रिंट वाली यह ड्रेस न सिर्फ आपको एलिगेंट लुक देगी, बल्कि यह गर्मी में भी कंफर्टेबल रहेगी।
अगर आप किसी हरे-भरे गार्डन या खूबसूरत बीच लोकेशन पर वेकेशन प्लान कर रही हैं, तो हाई-स्लिट पफी स्लीव्स ड्रेस आपके लिए बेहतरीन चॉइस होगी। सारा तेंदुलकर की तरह सिंपल या फ्लोरल प्रिंट वाली यह ड्रेस न सिर्फ आपको एलिगेंट लुक देगी, बल्कि यह गर्मी में भी कंफर्टेबल रहेगी।

अगर आपकी वेकेशन लिस्ट में किसी समुद्री किनारे का नाम शामिल है, तो सारा तेंदुलकर की लॉन्ग स्ट्रैपी ड्रेस से इंस्पायर्ड लुक ट्राई करें। उन्होंने मेंहदी ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी थी, जो नेचर के साथ एक परफेक्ट ब्लेंड बना रही थी। मिनिमल ज्वेलरी और खुले बालों के साथ यह लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।

वेकेशन सिर्फ रिलैक्स करने के लिए ही नहीं होती, बल्कि घूमने-फिरने और शॉपिंग करने का भी मौका देती है। ऐसे में अगर आपको ज्यादा कंफर्ट चाहिए तो सारा तेंदुलकर के डेनिम लुक से प्रेरणा लें। ब्लू वाइड-लेग जींस के साथ मैचिंग टॉप और आरामदायक फुटवियर आपको एक स्मार्ट और कैजुअल लुक देगा।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी वेकेशन फोटोज में एक अलग ही ग्लो नजर आए, तो रेड फ्लोई ड्रेस एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। सारा तेंदुलकर की तरह इस ड्रेस को हल्के मेकअप और सिंपल ज्वेलरी के साथ कैरी करें। यह न सिर्फ आपको एक ग्लैमरस लुक देगा, बल्कि फोटोशूट के लिए भी आइडियल रहेगा।

अगर आप चाहती हैं कि आपका वेकेशन लुक क्लासी और ग्रेसफुल लगे, तो बेज बेल-बॉटम पैंट्स के साथ ब्लैक टॉप ट्राई करें। सारा तेंदुलकर की तरह इस लुक को ब्लैक बूट्स के साथ पेयर करें, जो आपको एक स्टाइलिश और सोफिस्टिकेटेड लुक देगा।

ऑफ-शोल्डर ड्रेस किसी भी वेकेशन के लिए परफेक्ट मानी जाती है। यह आपको सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देने के साथ-साथ स्टाइलिश भी बनाए रखेगी। फ्लोरल प्रिंट या सॉलिड कलर में एक फ्लोई ऑफ-शोल्डर ड्रेस आपकी ट्रैवलिंग वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर होनी चाहिए।

अगर आप एक ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो स्टाइलिश भी हो और जिसे पहनने में भी कोई झंझट न हो, तो जंपसूट बेस्ट ऑप्शन रहेगा। हल्के और ब्रीजी फैब्रिक में एक खूबसूरत जंपसूट पहने, जो आपके वेकेशन के मूड के साथ पूरी तरह मेल खाएगा।

अगर आपको अपने ट्रैवलिंग के दौरान थोड़ा एलीगेंट और क्लासी दिखना है, तो सारा तेंदुलकर के ब्लेजर लुक को ट्राई कर सकती हैं। लाइटवेट ब्लेजर के साथ डेनिम जींस पहनें, जिससे आपको एक स्मार्ट कैजुअल वाइब मिलेगी।

वेकेशन लुक को और ज्यादा कूल बनाने के लिए वाइट स्नीकर्स और स्टाइलिश हैट जरूर जोड़ें। सारा तेंदुलकर की तरह अपने लुक को स्मार्ट और ट्रेंडी बनाने के लिए यह दो एक्सेसरीज बहुत जरूरी हैं।

मिनिमल एक्सेसरीज, लाइट मेकअप और सही फुटवियर के साथ अपने वेकेशन लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश बनाएं। सारा तेंदुलकर की तरह बैलेंस्ड लुक अपनाएं, जो आपको नेचुरल ग्लो के साथ एक एलिगेंट अपील देगा।

Story continues below Advertisement