बरसात का मौसम आते ही कई घरों में एक आम परेशानी शुरू हो जाती है — पानी की टंकी से आने वाली मछली जैसी तेज दुर्गंध। इस बदबू की वजह से नहाने, बर्तन धोने या यहां तक कि खाना बनाने में भी दिक्कत होने लगती है। असल में, बारिश के मौसम में टंकी की नियमित सफाई न होने से उसमें काई जम जाती है, मच्छर और कीड़े-मकोड़े अंडे देने लगते हैं और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ जाते हैं। यही सब पानी को दूषित कर बदबूदार बना देता है। गंदा पानी न सिर्फ पीने लायक नहीं रहता बल्कि पेट से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ा देता है।
