सुबह की ताजगी हो या दिनभर की थकान, एक कप चाय अक्सर लोगों का मूड बेहतर बना देती है। भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि लोगों की दिनचर्या और सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा है। कई लोग चाय के साथ बिस्कुट, नमकीन या अन्य खाने की चीजें लेना पसंद करते हैं। हालांकि, हर खाद्य पदार्थ चाय के साथ अच्छा मेल नहीं बनाता। कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो चाय के स्वाद को प्रभावित करने के साथ-साथ पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ा सकती हैं।
