Get App

Herb storage tips: हर्ब्स को सालभर फ्रेश रखने के 3 आसान तरीके, जानें यहां

Herb storage tips: अगर आप अपनी रेसिपीज में हर्ब्स इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो उनकी ताजगी बनाए रखना अक्सर मुश्किल हो जाता है। हर रोज या हर दूसरे दिन हर्ब्स लेने की झंझट से बचने का तरीका है इन्हें सही तरीके से स्टोर करना। इससे हर्ब्स का स्वाद, खुशबू और पोषण लंबे समय तक बरकरार रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2025 पर 2:36 PM
Herb storage tips: हर्ब्स को सालभर फ्रेश रखने के 3 आसान तरीके, जानें यहां
Herb storage tips: छोटी पत्तियों वाले हर्ब्स के लिए एयर ड्राय सबसे बेहतर तरीका है।

अगर आप भी खाना बनाते समय हर्ब्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो आपको ये समस्या जरूर आती होगी कि हर्ब्स जल्दी खराब हो जाते हैं। रोजाना या हर दूसरे दिन ताजे हर्ब्स लेने की झंझट सच में परेशानी बन सकती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि हर्ब्स को सही तरीके से स्टोर करके आप सालभर से भी ज्यादा समय तक उनकी ताजगी, खुशबू और स्वाद बनाए रख सकते हैं। इससे न केवल आपकी डिश का स्वाद बढ़ेगा, बल्कि आपको बार-बार हर्ब्स लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। हर्ब्स को स्टोर करने के कई आसान और असरदार तरीके हैं,

जैसे एयर ड्राय करना, माइक्रोवेव से सुखाना या फ्रीज़ करना। हर तरीका अलग तरह से हर्ब्स को सुरक्षित रखता है और उनकी खुशबू और पोषण भी बरकरार रहती है। ये टिप्स हर किचन के लिए बेहद काम के साबित होंगे।

चुनें सही तरीका

हर्ब्स को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए तीन तरीके सबसे असरदार हैं – एयर ड्राय करना, माइक्रोवेव से ड्राय करना या फ्रीज करना। आप अपनी सुविधा और हर्ब्स की मात्रा के अनुसार इनमें से एक या दो तरीके चुन सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें