गणेश चतुर्थी के आते ही घर में त्योहार की रौनक बढ़ जाती है। साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन 24 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा, जब बड़ी संख्या में भक्त गणपति बप्पा का विसर्जन करेंगे। गणपति बप्पा को आदर और सम्मान के साथ घर लाने के लिए लोग खूबसूरत रंगोली बनाते हैं। बप्पा की इमेज वाली रंगोली घर के आंगन या पूजा एरिया को एक अलग ही खूबसूरती देगी।
1. गणपति फेस रंगोली
बीच में गणेश जी का चेहरा बनाएं और चारों तरफ फूलों व पत्तियों का बॉर्डर तैयार करें। यह डिजाइन मंदिर के सामने बेहद सुंदर लगेगा।
2. कमल पर विराजमान गणेश जी
रंगोली के बीच में कमल का फूल बनाकर उसके ऊपर गणपति बप्पा की इमेज बनाएं। आसपास छोटे दीये और फूल बनाकर इसे और अट्रेक्टिव बना सकती हैं।
3. मोर और गणेश रंगोली
गणेश जी की इमेज के साथ दोनों तरफ मोर के पंखों का डिजाइन बनाएं। हरे, नीले और पीले रंगों का इस्तेमाल करने से रंगोली खिल उठेगी।
4. फूलों वाली गणपति रंगोली
गणेश जी के चारों ओर गेंदे, गुलाब और कमल जैसे फूलों का पैटर्न बनाएं। यह ट्रेडिशनल और फेस्टिव लुक के लिए अच्छा विकल्प है।
5. दीयों से सजी रंगोली
गणपति की इमेज के चारों ओर गोल पैटर्न में छोटे-छोटे दीये बनाएं या असली दीये रखें। शाम के समय यह रंगोली बेहद खूबसूरत दिखाई देगी।
6. ॐ और गणपति रंगोली
बीच में गणेश जी बनाकर उनके आसपास ॐ, स्वस्तिक और शुभ-लाभ जैसे शुभ चिन्हों का इस्तेमाल करें। यह डिजाइन ट्रेडिशनल डेकोर के लिए परफेक्ट है।
7. मंडला स्टाइल गणेश रंगोली
गणपति की इमेज को बीच में रखकर उसके चारों ओर गोल मंडला पैटर्न बनाएं। बारीक डिजाइन और कई रंगों की मदद से इसे मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक दिया जा सकता है।