देश में नवरात्रि का त्यौहार अपने पूरे रंग-बिरंगे अंदाज के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से आरती और घंटियों की मधुर ध्वनि गूंजती रहती है, वहीं शाम को गरबा और डांडिया की रौनक शहरों और गांवों दोनों जगह जगमगाती है। इस मौके पर महिलाएं और युवतियां खास तौर पर उत्साहित रहती हैं। वे महीनों पहले से ही अपने कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप की तैयारी में जुट जाती हैं। लेकिन सिर्फ अच्छे कपड़े और मेकअप ही नहीं, बल्कि त्वचा का ग्लो और हेल्दी लुक भी बहुत जरूरी है। नवरात्रि की इन रंगीन रातों में अगर आपकी स्किन भी दमकती और स्वस्थ दिखे, तो आपका लुक और भी आकर्षक नजर आएगा।
