तेज गर्मी और लू का असर अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका सीधा असर पौधों पर भी दिखाई देने लगा है। तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंचने पर किचन गार्डन और गमलों में लगे पौधे भी “हीट स्ट्रेस” का शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पौधों की सामान्य बढ़त रुक जाती है, पत्तियां मुरझाने लगती हैं और कई बार वे धीरे-धीरे सूखने भी लगते हैं। तेज धूप और मिट्टी में नमी की कमी मिलकर पौधों के लिए मुश्किल हालात पैदा कर देती है।
