हरी धनिया की गार्निशिंग के बिना हमारे घरों में दाल-सब्जी में स्वाद और सुंदरता नहीं आती है। इसकी चटनी खाने का जायका कई गुना बढ़ा देती है। कुल मिलाकर ये हमारे रसोई को नायाब नगीना है, जिसके बिना खाने की कल्पना करना मुश्किल लगता है। हालांकि, सबसे बड़ी दिक्कत है इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके रखने की। दो दिनों में ये मुरझाने लगती है। बिना फ्रिज में रखे या पर्याप्त जगह के, धनिया और भी जल्दी खराब हो जाता है। कई लोग ताजा धनिया इस उम्मीद से खरीदते हैं कि यह एक हफ्ते चलेगा, लेकिन 2-3 दिनों में ही यह काला पड़ने लगता है और इसका स्वाद और सूरत दोनों खराब हो जाते हैं। (Photo Credit: Pinterest)
ताजा हरा धनिया की चाहत में पैसे की बरबादी और परेशानी भी होती है। कभी सोचा है कि जब फ्रिज हमारे किचन का हिस्सा नहीं बना था, तब इस करामाती पत्ते को किस तरह सहेज कर लंबे समय तक रखा जाता था? तो चलिए आज उन्ही पुराने टिप्स और ट्रिक्स के बारे जानते हैं, जिससे हमारी दादी-नानी धनिया को हरा रखती थीं, वो भी लंबे समय तक। (Photo Credit: Pinterest)
धनिया में नमी का स्तर अधिक होता है, इसलिए ये जल्दी खराब हो जाता है। गर्मी का मौसम और घर में हवा इस प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। इससे पत्तियां कुछ ही दिनों में पीली या काली पड़ जाती हैं। पॉलीथीन बैग में धनिया बंद कर के रखने से इसकी नमी अंदर बरकरार रहती है, जिससे वह जल्दी सड़ जाता है। (Photo Credit: Pinterest)
ट्रिक 1: धनिये को पानी से हल्के हाथों धोकर अच्छी तरह सुखा लें। पत्तों को सूती या मलमल के कपड़े में लपेटकर किसी टोकरी या ढक्कन वाले बर्तन में रख दें। हवा से बचाकर रखने पर धनिया एक हफ्ते तक ताजा रह सकता है। (Photo Credit: Pinterest)
ट्रिक 2: गांवों में आज भी मिट्टी के बर्तनों का खूब इस्तेमाल होता है। धनिया को हल्का गीला करके मिट्टी के बर्तन में रख दें। मिट्टी की प्राकृतिक ठंडक इसे लंबे समय तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है। (Photo Credit: Pinterest)
ट्रिक 3: धुले हुए धनिया को नींबू के छिलके के साथ ढक्कन लगे बर्तन में डालें। छिलका बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है, पत्तों का रंग और ताजगी बनाए रखने में भी मदद करता है। (Photo Credit: Pinterest)
ट्रिक 4: धनिया अक्सर जड़ों के साथ आता है। जड़ों को हल्की गीली मिट्टी और कपड़े से ढककर रखें। इस तरीके से पत्तियों को बिना फ्रिज में रखे एक हफ्ते तक धनिया ताजा रखा जा सकता है। (Photo Credit: Pinterest)
तरकीब 5: अगर फ्रिज उपलब्ध न हो, तो सूखे धनिये को अखबार में लपेटकर सूखे डिब्बे में रखना कारगर साबित होता है। अखबार अतिरिक्त नमी सोख लेता है, जिससे पत्ते लंबे समय तक ताजा रहते हैं। (Photo Credit: Pinterest)
ये आसान और पारंपरिक तरीके पैसे और समय दोनों बचाने के साथ-साथ तय करते हैं कि रसोई में हमेशा सुगंधित, ताजा धनिया मौजूद रहे। ताकी आपके खाने का स्वाद और सुंदरता दोनों लंबे समय तक बने रहें। (Photo Credit: Pinterest)
याद रखें, धनिया को स्टोर करने से पहले हमेशा साफ पानी से धोएं। बहुत गीला धनिया स्टोर करने से बचें और इसे सीधी धूप से दूर रखें। ठंडा और सूखा भंडारण सबसे अच्छा है। अगर धनिया में जड़ें हैं, तो उसे साबुत ही रखना सबसे अच्छा है। (Photo Credit: Pinterest)
Story continues below Advertisement
इस तरह स्टोर किया धनिया 2-3 दिन में खराब नहीं होगा। ये आसान, देसी तरीके बिना फ्रिज के भी, एक हफ्ते तक उसका रंग, खुशबू और स्वाद बरकरार रखते हैं। (Photo Credit: Pinterest)