वजन कम करने के लिए अक्सर लोग अपनी डाइट में ग्रीन टी शामिल करते हैं। ग्रीन टी वजन कम करने, शरीर को साफ करने (डिटॉक्स) और हेल्दी रहने में भी मदद करती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाले तत्व और कैफीन से मिलने वाली नेचुरल एनर्जी होती है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ग्रीन टी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं मानी जाती है। कुछ हेल्थ कंडीशन में ग्रीन टी का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
