हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल लंबे, घने और खूबसूरत हों, क्योंकि ये न सिर्फ हमारे लुक को निखारते हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। बालों की देखभाल के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स, ऑयलिंग, स्पा और ट्रिमिंग तक सब कुछ करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई इंसान जिंदगी भर बाल न कटवाए तो क्या होगा? क्या वे बाल अंतहीन बढ़ते जाएंगे और जमीन तक पहुंच जाएंगे? या फिर किसी खास लिमिट के बाद उनका बढ़ना रुक जाएगा? इस सवाल ने न सिर्फ वैज्ञानिकों को बल्कि आम लोगों को भी काफी सोचने पर मजबूर किया है।
