Hairfall tips by Jawed Habib: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पूरा पोषण और भरपूर नींद की बात सोचना आसान नहीं है। ये सब मिलकर बालों के टूटने की समस्या को और भी बड़ा बना रहे हैं। इससे निपटने की ढेरों कोशिशें कामयाब होती नजर नहीं आती हैं। ऐसे में देश के जाने-माने हेयरस्टाइलिस्ट और एक्सपर्ट जावेद हबीब का एक इंटरव्यू इंस्टाग्राम हैंडल पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने इस समस्या के बारे में विस्तार से बात की। इसमें उन्होंने आमतौर से भारतीय घरों में पाए जाने वाले सरसों के तेल को टूटते-झड़ते बालों का अचूक इलाज बताया। उन्होंने कहा कि सरसों का तेल विटामिन, खनिज और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को हाइड्रेट और कंडीशन करने में फायदेमंद होता है। आइए जानें उन्होंने अपने इंटरव्यू में और क्या कहा है?
