फास्ट फूड और पैकेट वाले स्नैक्स के बढ़ते चलन के बीच पारंपरिक भारतीय नाश्ते धीरे-धीरे लोगों की थाली से गायब होते जा रहे हैं। कभी घर-घर में पसंद किए जाने वाले ये देसी स्नैक्स स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी बेहतरीन स्रोत थे। आज जब लोग हेल्दी खाने की ओर लौट रहे हैं, तब एक बार फिर इन पारंपरिक व्यंजनों की चर्चा होने लगी है। खास बात यह है कि ये नाश्ते न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में भी मदद करते हैं।
