होली का त्योहार रंग, खुशी और उत्साह का संदेश लेकर आता है, लेकिन इन रंगों के पीछे छिपे खतरे को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंग और गुलाल केमिकल से तैयार किए जाते हैं, जो त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा पर असर डाल सकते हैं। इन रंगों के संपर्क में आने से त्वचा पर जलन, खुजली, लालिमा और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर उन लोगों को जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। इसलिए होली खेलने से पहले त्वचा की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।
