होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन यह रंग आपकी त्वचा और नाखूनों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। कई बार केमिकल वाले रंग स्किन को ड्राई, बेजान और रुखा बना देते हैं, जिससे जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए होली खेलने से पहले त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी तैयारी और सही सुरक्षा उपाय अपनाकर आप अपनी स्किन को रंगों के बुरे असर से बचा सकते हैं। अगर पहले से त्वचा को मॉइस्चराइज और ऑयल से प्रोटेक्ट किया जाए, तो रंग आसानी से त्वचा पर नहीं चिपकते और बाद में उन्हें हटाना भी आसान हो जाता है।
