Get App

 बिना महंगे पार्लर खर्च के, घर पर ही पाएं साफ-सुथरे, सॉफ्ट और निखरे हाथ-पैर!

Manicure Pedicure at Home: अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ-पैर हमेशा साफ, मुलायम और आकर्षक दिखें लेकिन पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर ही कम समय में मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं और अपने हाथ-पैरों को खूबसूरत बना सकते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 3:32 PM
 बिना महंगे पार्लर खर्च के, घर पर ही पाएं साफ-सुथरे, सॉफ्ट और निखरे हाथ-पैर!
Manicure Pedicure at Home: नियमित मैनीक्योर और पेडीक्योर करने से नाखून साफ और हेल्दी रहते हैं।

खूबसूरत दिखने के लिए केवल मेकअप या अच्छे कपड़े ही काफी नहीं होते, बल्कि हाथ-पैरों की साफ-सफाई और देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है। साफ और सजे हुए नाखून आपकी पर्सनैलिटी को और आकर्षक बनाते हैं। आमतौर पर लोग इसके लिए पार्लर जाकर मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाते हैं, लेकिन हर बार पार्लर जाना समय और पैसे दोनों के लिहाज से आसान नहीं होता। ऐसे में कई लोग अपने हाथ-पैरों की सही देखभाल नहीं कर पाते। हालांकि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं।

इससे न सिर्फ नाखून साफ और सुंदर दिखते हैं, बल्कि त्वचा भी मुलायम और हेल्दी बनी रहती है। नियमित देखभाल से डेड स्किन हटती है और हाथ-पैरों की चमक भी बढ़ती है। अगर सही तरीके से इन स्टेप्स को फॉलो किया जाए तो घर पर भी पार्लर जैसा रिजल्ट पाया जा सकता है।

घर पर ऐसे करें आसान मैनीक्योर

घर पर मैनीक्योर करने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर लगी पुरानी नेल पॉलिश हटा लें और हाथों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद गुनगुने पानी में थोड़ा शैम्पू और एक चुटकी नमक मिलाकर उसमें हाथों को करीब 10–15 मिनट तक डुबोकर रखें। इससे त्वचा मुलायम हो जाती है और गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें