Get App

गर्मी-बरसात में मच्छरों की खैर नहीं! इस देसी जुगाड़ से मलेरिया रहेगा 10 फीट दूर

Homemade Mosquito Repellent: गर्मी और बरसात में मच्छरों का हमला आम बात है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैलती हैं। बाजार के केमिकल प्रोडक्ट्स शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में इस लेख में जानिए एक असरदार देसी तरीका, जिससे बिना केमिकल के आप मच्छरों से पूरी तरह सुरक्षित रह सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2025 पर 12:30 PM
गर्मी-बरसात में मच्छरों की खैर नहीं! इस देसी जुगाड़ से मलेरिया रहेगा 10 फीट दूर
Homemade Mosquito Repellent: नीम में मौजूद प्राकृतिक तत्व एजाडिरैक्टिन मच्छरों के लिए जहर का काम करता है।

गर्मी और बरसात के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी अगर किसी चीज से होती है तो वो हैं — मच्छरों की फौज। घर के अंदर चाहे कितनी भी सफाई कर लें, ये नन्हे दुश्मन किसी न किसी कोने से घुस ही जाते हैं और फिर चैन की नींद हराम कर देते हैं। बाजार में मच्छर भगाने के लिए महंगे कॉइल, लिक्विड, स्प्रे तो मिल जाते हैं, लेकिन इनका धुआं और केमिकल्स सांस की तकलीफ और एलर्जी का खतरा बढ़ा देते हैं। कई बार छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इससे खांसी और सिरदर्द भी हो सकता है।

ऐसे में घर को मच्छरों से सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। लेकिन अच्छी बात ये है कि प्रकृति में ही इसका तोड़ छुपा है। कुछ देसी उपाय अपनाकर आप न सिर्फ मच्छरों को दूर रख सकते हैं बल्कि अपनी सेहत और पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

घरेलू हर्बल स्प्रे

अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में रखी कुछ चीजों से आप एक ऐसा हर्बल स्प्रे तैयार कर सकते हैं, जो मच्छरों को आपके घर के आस-पास फटकने भी नहीं देगा। खास बात ये कि इसके लिए आपको न तो ज्यादा खर्च करना पड़ेगा और न ही किसी जहरीले केमिकल की जरूरत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें