कभी-कभी ऐसा लगता है कि हमारी त्वचा थक-सी गई है। रूखी और बेजान सी हो गई है। इसके पीछे कारण हो सकता है प्रदुषण या डेली लाइफस्टाइल। ऐसे में आपको आपकी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत है जिससे आपका निखार वापस आ जाए।
इसके लिए आपको किसी पार्लर में जाने की जरूरत नहीं है आप सिर्फ दो चीजों की मदद से घर में ही अपनी त्वचा को निखार सकते हैं।
इन दो एलीमेंट का नाम है शहद और ब्राउन शुगर। यह सिर्फ रसोई की सामग्री नहीं, बल्कि त्वचा का प्यारा दोस्त है। ये दोनों मिलकर डेड स्किन को हटाते हैं, नमी लौटाते हैं और एक प्राकृतिक ग्लो लाते हैं वो भी किसी साइड-इफेक्ट्स के बिना।
तो आइए जानते हैं कि आप अपनी त्वचा को इन दो एलीमेंट से कैसे निखार सकते हैं और इनका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
दरअसल शहद एक नैचुरल मॉइस्चराइजर है जिसके अंदर एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, स्कार फेडिंग जैसे गुण होते हैं वहीं ब्राउन शुगर स्किन के लिए हल्का है और प्राकृतिक एक्सफेलिएंट की तरह काम करता है और साथ ही डेड स्किन कोहटाता है।
शहद एक प्राकृतिक नमी बनाए रखने वाला एलीमेंट है जो एयर से नमी खींचकर आपकी त्वचा तक पहुंचाता है। एंटीबैक्टीरियल और सूजन कम करने वाले गुणों से मुंहासे, त्वचा के नुकसान भी ठीक करता है।
इन दोनों समाग्री का होममेड स्क्रब बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर, 1 बड़ा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं । इसको लगाने के लिए चेहरे को हल्का गीला करें, मिक्सचर लगाकर हल्की गोल घुमावदार मसाज करें लगभग 2 मिनट तक, फिर 5 मिनट छोड़कर गुनगुने पानी से धोएं।
इस स्क्रब को लगाने से डेड स्किन हटती है और स्किन अंदर से साफ होती है। शहद से स्किन को गहराई से मॉइस्चराइजेशन मिलता है और नमी बनी रहती है, स्किन मुलायम और फ्लेक-फ्री होती है।
इस स्क्रब को नियमित इस्तेमाल से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और शहद के एंटीऑक्सीडेंट स्कार और हाइपर पिगमेंटेशन को हल्का करते हैं।
आप इसमें दही, नींबू या ऑयल मिलाकर मास्क भी बना सकते हैं इसके साथ ही हल्का गुलाब जल या दूध मिलाकर त्वचा को अतिरिक्त पोषण भी पहुंचा सकते हैं ।
Story continues below Advertisement