Get App

Samosa: कितनी देर में डाइजेस्ट होता है एक समोसा? नहीं जानते होंगे ये हैरान कर देने वाली बात

Samosa : मैदा यानी रिफाइंड आटा एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट है जिसमें फाइबर नहीं होता। इसे खाने से यह आंतों में चिपचिपा पदार्थ छोड़ता है, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है। समोसे तलने के लिए जो तेल इस्तेमाल होता है, वह अक्सर दोबारा गरम किया गया होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 5:51 PM
Samosa: कितनी देर में डाइजेस्ट होता है एक समोसा?  नहीं जानते होंगे ये हैरान कर देने वाली बात
समोसा भारत के सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक है।

भारत में जब भी आपको स्ट्रीट फूड खाने के मन करता होगा तो आपके दिमाग में सबसे पहले समोसा का ही नाम आता होगा। समोसे के स्वाद के लिए लोग न जाने कहां-कहां चले जाते हैं। समोसा भारत के सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक है। इसका तीखा और मसालेदार स्वाद देश ही नहीं, दुनिया भर में लोगों को पसंद आता है। गरम समोसा जब चाय के साथ खाया जाए, तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग रोज़ाना इसका आनंद लेते हैं। हालाकि समोसा दिखने में छोटा होता है, लेकिन यह सेहत के लिए हल्का नहीं होता। इसमें मैदा, आलू और ढेर सारा तेल होता है, जिससे इसे पचाना मुश्किल हो जाता है।

कितने घंटे में पचता है समोसा

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि एक सामान्य समोसे को पूरी तरह पचने में 6 से 8 घंटे तक लग सकते हैं। इसकी वजह है मैदा और बार-बार गरम किए गए तेल का इस्तेमाल, जिससे यह पेट में ज़्यादा समय तक रहता है और पाचन तंत्र पर ज़ोर डालता है। अगर आप एक बार में 2-3 समोसे खा लेते हैं, तो आपका पाचन तंत्र पूरे दिन ज़्यादा मेहनत करता है। और अगर पहले से ही पेट से जुड़ी कोई परेशानी है, तो समोसे खाना आपकी हालत और खराब कर सकता है।

पेट के लिए कितना सही समोसा

मैदा यानी रिफाइंड आटा एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट है जिसमें फाइबर नहीं होता। इसे खाने से यह आंतों में चिपचिपा पदार्थ छोड़ता है, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है। समोसे तलने के लिए जो तेल इस्तेमाल होता है, वह अक्सर दोबारा गरम किया गया होता है। ऐसे तेल में ट्रांस फैट बनता है, जो पाचन को धीमा कर देता है और गैस, एसिडिटी या कब्ज जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। अगर आपको पहले से पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो समोसे खाने से लक्षण और बढ़ सकते हैं।

खाली पेट खाना खतरनाक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें