Get App

क्या रोजाना स्वेटर धोना जरूरी है या इसे कई दिन तक पहन सकते हैं, जानें एक्सपर्ट से

सर्दियों में स्वेटर ठंड से बचाने के साथ शरीर को गर्म भी रखता है। अक्सर लोग इसे कई दिन लगातार पहनते हैं और बार-बार धोने की जरूरत नहीं समझते। एक्सपर्ट के अनुसार, इनर या टी-शर्ट के साथ पहने स्वेटर को 3–5 दिन तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन समय पर धोना जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 9:14 AM
क्या रोजाना स्वेटर धोना जरूरी है या इसे कई दिन तक पहन सकते हैं, जानें एक्सपर्ट से
स्वेटर को लंबे समय तक बिना धोए पहनने से इसकी क्वालिटी भी घटती है।

सर्दियों का मौसम आते ही स्वेटर हमारी वार्डरोब का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है। यह न सिर्फ ठंड से बचाता है, बल्कि शरीर को आरामदायक गर्मी भी प्रदान करता है। लेकिन अक्सर लोग ये भूल जाते हैं कि लंबे समय तक एक ही स्वेटर पहनने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। पसीना, धूल और त्वचा से निकलने वाला तेल स्वेटर में जमा हो जाता है, जिससे स्किन पर खुजली, रैशेज और एलर्जी जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं, गंदे स्वेटर से सांस की तकलीफें जैसे छींक, नाक बहना या अस्थमा की समस्या भी हो सकती है।

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर स्वेटर के अंदर इनर या टी-शर्ट पहनते हैं, तो इसे 3–5 दिन तक आराम से पहना जा सकता है। सही अंतराल पर धोने से स्वेटर की क्वालिटी भी बनी रहती है और ये लंबे समय तक नया दिखता है।

एक्सपर्ट की सलाह

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजिशियन के अनुसार, अगर स्वेटर सीधे त्वचा पर नहीं पहना जाता और इसके अंदर टी-शर्ट या इनर वियर पहनते हैं, तो एक स्वेटर को 3 से 5 दिन तक आराम से पहना जा सकता है। खासकर ऊन और वूलन वाले स्वेटर जल्दी बदबूदार नहीं होते, इसलिए इन्हें बार-बार धोने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, एक सप्ताह के बाद स्वेटर की सफाई अनिवार्य है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें