भारत में जब भी आपको स्ट्रीट फूड खाने के मन करता होगा तो आपके दिमाग में सबसे पहले समोसा, जलेबी, पकौड़े ही नाम आता होगा। समोसा और जलेबी के स्वाद के लिए लोग न जाने कहां-कहां चले जाते हैं। मगर, स्वाद प्रेमियों को ये खबर झटका दे सकती है। दरअसल, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत अब लड्डू, वड़ा पाव, पकौड़ा, समोसा, जलेबी जैसी चीजों पर "ऑयल और शुगर" की चेतावनी वाले बॉर्ड लगाए जाएंगे। क्योंकि भारत के ये पसंदीदा स्नैक्स खाने में जितने भी अच्छे लगते हो पर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। आइए जानते हैं समोसा और जलेबी स्वास्थ्य के लिए कितनी खतरनाक हैं।