गर्मियों में मच्छरों का आतंक घर-घर में परेशानी का कारण बन जाता है। रात होते ही ये छोटे मगर खतरनाक कीट हमारी नींद हराम कर देते हैं और कभी-कभी उनका काटना सिर्फ झुजली तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। कई बार लोग मॉस्किटो रिफिल, कॉइल या इलेक्ट्रिक रैकेट का सहारा लेते हैं, लेकिन तब भी मच्छर घर में दहशत मचाते रहते हैं। ऐसे समय में डरना या हार मान लेना कोई विकल्प नहीं है।
