गर्मी बढ़ते ही लोगों की डाइट में तरबूज सबसे ऊपर शामिल हो जाता है। ठंडा और रसदार तरबूज न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पानी की कमी भी पूरी करता है। यही वजह है कि तेज धूप और हीटवेव के बीच लोग इसे राहत देने वाला फल मानते हैं। बाजारों में इस समय बड़े-बड़े लाल तरबूज हर जगह आसानी से दिखाई देने लगते हैं। लेकिन हर चमकदार और लाल दिखने वाला तरबूज सेहतमंद हो, ये जरूरी नहीं है। कई बार इन्हें जल्दी पकाने या ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए केमिकल्स और आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।
