मार्केट में सेब खरीदते वक्त हम आमतौर पर उसके रंग और चमक को देखकर ही उसे ताज़ा मान लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही चमक कई बार धोखा भी हो सकती है? असली सेब की पहचान करना आज के समय में आसान नहीं रह गया है, क्योंकि कई दुकानदार फलों को अधिक फ्रेश और लाल दिखाने के लिए उन पर मोम या केमिकल कोटिंग कर देते हैं। ये नकली चमकदार सेब दिखने में आकर्षक जरूर लगते हैं, लेकिन इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
