Get App

तरबूज खरीदने से पहले जान लें ये आसान ट्रिक, बिना काटे ही पहचान लेंगे मीठा और रसीला फल

Watermelon Buying Tips: गर्मी के मौसम में तरबूज लोगों की पहली पसंद बन जाता है। यह स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक और भरपूर पानी भी देता है। लेकिन बाजार से तरबूज खरीदते समय अक्सर यह चिंता रहती है कि फल मीठा निकलेगा या नहीं। ऐसे में कुछ आसान संकेत आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं और बिना काटे ही बेहतरीन तरबूज चुनने में मदद कर सकते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 12:23 PM
तरबूज खरीदने से पहले जान लें ये आसान ट्रिक, बिना काटे ही पहचान लेंगे मीठा और रसीला फल
Watermelon Buying Tips: अगर आप अगली बार तरबूज खरीदने जाएं, तो इन आसान बातों का ध्यान जरूर रखें।

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में तरबूज की बहार नजर आने लगती है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच यह फल न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि पानी की कमी को भी काफी हद तक पूरा करता है। लेकिन अक्सर लोगों के सामने एक बड़ी परेशानी होती है, बिना काटे कैसे पता लगाया जाए कि तरबूज मीठा निकलेगा या फीका? कई बार बाहर से सुंदर दिखने वाला तरबूज अंदर से स्वादहीन निकल जाता है, जिससे पैसे और उम्मीद दोनों पर पानी फिर जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान संकेतों को देखकर मीठे और रसदार तरबूज की पहचान की जा सकती है।

वजन बताएगा कितना है रस

तरबूज खरीदते समय सबसे पहले उसके आकार और वजन पर ध्यान देना चाहिए। जो तरबूज अपने आकार के हिसाब से ज्यादा भारी महसूस हो, वह आमतौर पर अधिक रसदार और मीठा होता है। वहीं हल्का तरबूज अंदर से अधपका या कम पानी वाला हो सकता है।

पीला धब्बा खोलता है मिठास का राज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें