Get App

Muskmelon buying tips: फीका, बेस्वाद और कच्चा निकल जाता है खरबूजा, इन 5 ट्रिक से पता करें मस्कमेलन मीठा है या नहीं

Muskmelon buying tips: खरबूजे में करीब 90 प्रतिशत पानी होता है और यह कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स से भरपूर होता है। गर्मियों में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। अक्सर लोग अपनी पसंद से इसे खरीदते हैं, लेकिन कई बार यह कच्चा या फीका निकल जाता है, इसलिए खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है

Anchal Jhaअपडेटेड Apr 04, 2026 पर 8:35 AM
Muskmelon buying tips: फीका, बेस्वाद और कच्चा निकल जाता है खरबूजा, इन 5 ट्रिक से पता करें मस्कमेलन मीठा है या नहीं
Muskmelon buying tips: खरबूजा लगभग 90% पानी से भरा होता है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है। 

गर्मियों के आते ही बाजार में तरबूज और खरबूजे की खूब बिक्री शुरू हो जाती है। ये फल न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि तेज धूप में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाते हैं। खासकर खरबूजा अपने मीठे स्वाद और पोषक तत्वों के कारण लोगों की पहली पसंद बन जाता है। इसमें भरपूर पानी, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर रखते हैं।

हालांकि कई बार सही पहचान न होने के कारण खरीदा गया खरबूजा अंदर से फीका या कच्चा निकल जाता है, जिससे सारा मजा खराब हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि इसे खरीदते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रख कर आप मीठा और स्वादिष्ट खरबूजा चुन सकते हैं।

पोषण से भरपूर है खरबूजा

खरबूजा लगभग 90% पानी से भरा होता है, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें विटामिन A और C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखते हैं बल्कि इम्यूनिटी, आंखों, त्वचा और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। लो-कैलोरी होने के कारण ये वजन बढ़ने नहीं देता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें