Get App

बिना उबाले ऐसे निकालें गोभी के सारे कीड़े, सब्जी होगी 100% सेफ

Tips and tricks: फूलगोभी सब्जी तो सबको पसंद है, लेकिन इसमें छिपे कीड़े खाने का मजा खराब कर देते हैं। कई बार ये कीड़े इतने अच्छे से छिपे होते हैं कि नजर ही नहीं आते। चिंता मत करें, एक आसान ट्रिक से आप बिना काटे ही गोभी के सारे कीड़े बाहर निकाल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2025 पर 3:44 PM
बिना उबाले ऐसे निकालें गोभी के सारे कीड़े, सब्जी होगी 100% सेफ
Tips and tricks: एक बार कीड़े निकलने के बाद गोभी को सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

फूलगोभी हर रसोई में बनने वाली सबसे पॉपुलर सब्जियों में से एक है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे कई तरह से पकाया जा सकता है। लेकिन इस स्वादिष्ट सब्जी के साथ एक बड़ी समस्या जुड़ी होती है इसमें छिपे हुए छोटे-छोटे सफेद कीड़े। ये कीड़े इतने बारीक होते हैं कि अक्सर काटने के बाद भी नजर नहीं आते। यही वजह है कि कई लोग गोभी को खाने से परहेज करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आसान तरीका अपनाकर आप बिना काटे ही गोभी से सारे कीड़े बाहर निकाल सकते हैं?

जी हां, ये तरीका इतना कारगर है कि फूलगोभी में छिपा एक भी कीड़ा नहीं बचेगा। इसे अपनाने के बाद आप गोभी को बेझिझक खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो आसान और असरदार ट्रिक, जिससे फूलगोभी बिल्कुल साफ और सुरक्षित हो जाएगी।

फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम

अक्सर लोग बाजार से गोभी लाकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जो गलत है। गोभी में मौजूद कीड़े फ्रिज में रखी दूसरी सब्जियों या खाने की चीजों में फैल सकते हैं। इसलिए सबसे पहले गोभी से कीड़े निकालना जरूरी है, फिर उसे स्टोर करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें