फटी एड़ियां आजकल एक बहुत आम समस्या बन गई हैं, जो कई लोगों को समय-समय पर परेशान करती रहती हैं। ये न केवल देखने में अस्वस्थ और अनकूल लगती हैं, बल्कि कभी-कभी दर्द, खुजली और त्वचा में संक्रमण का कारण भी बन सकती हैं। हमारी त्वचा की तरह ही एड़ियों की भी खास देखभाल जरूरी होती है, लेकिन अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लंबे समय तक एड़ियों की सही देखभाल न करने पर उनमें खुरदरापन और दरारें गहरी होने लगती हैं। फटी एड़ियां खासकर सर्दियों में और ज्यादा परेशान कर सकती हैं क्योंकि ठंडे मौसम में त्वचा जल्दी सूख जाती है।
