हाल के समय में ठंडे पानी या बर्फ से चेहरा धोने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हुआ है। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटीज के वीडियो वायरल होने के बाद आम लोग भी इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करने लगे हैं। खासकर गर्मी के मौसम में लोग इसे तुरंत ताजगी देने वाला आसान उपाय मान रहे हैं। चेहरे की सूजन कम करने, ऑयल कंट्रोल करने और स्किन को फ्रेश रखने के दावे इसे और आकर्षक बनाते हैं। हालांकि, हर ट्रेंड की तरह यह भी जरूरी है कि इसके फायदे और सीमाओं को समझा जाए।
