30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। पहले जैसी फुर्ती नहीं रहती, थकावट जल्दी महसूस होती है और सबसे आम परेशानी होती है बढ़ता वजन। खासकर पेट, कूल्हों और जांघों में चर्बी जमा होने लगती है, जिससे न केवल शरीर का शेप बिगड़ता है बल्कि पहनावे को लेकर आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। कई बार महिलाएं खुद को आइने में देखकर असहज महसूस करती हैं। लेकिन ये केवल सुंदरता तक सीमित बात नहीं है। बढ़ता वजन धीरे-धीरे सेहत पर भी असर डालता है और कई बीमारियों की जड़ बन सकता है। डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट की दिक्कतें इसी के बाद शुरू होती हैं।
