अगर आपकी सगाई या कोई फंक्शन सिर्फ एक हफ्ते बाद है, और आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा उस दिन खिली-खिली दिखे तो आप भी ये ट्राई कर सकते हैं।
कुछ घरेलु चीजों से ही आप अपने चेहरे को निखार सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
बेसन, हल्दी, चावल का पानी, एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन जैसी चीजें 7 दिनों तक नियमित रूप से अपनाने पर आठवें दिन आपका चेहरा दमक उठेगा। आइए विस्तार से देखते हैं कि दिन‑प्रतिदिन आप क्या करें।
यह 7-दिन रूटीन दो मुख्य नुस्खों पर आधारित है:
फेस मास्क और हाइड्रेशन मास्क जो संतुलित तरीके से स्किन की सफाई और पोषण दोनों करता है।
फेस मास्क सामग्री
बेसन 1 टेबलस्पून
चुटकी भर हल्दी
1 टेबलस्पून चावल का पानी
आधा चम्मच ग्लिसरीन
इन सभी को मिलाकर एक क्रीमी पेस्ट तैयार करें।
फेस मास्क लगाने की विधि
इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 20 मिनट तक रखें, फिर हल्के हाथ से मसाज करते हुए पानी से साफ करें। इस मास्क को पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें दिन लगाएं।
हाइड्रेशन नुस्खा सामग्री
एलोवेरा जेल 1 भाग
ग्लिसरीन 1 भाग
दोनों को मिलाकर एक स्पर्शनशील हाइड्रेटिंग लिक्विड तैयार करें।
हाइड्रेशन मालिश विधि
रात को सोने से पहले इस मिश्रण से चेहरे और गर्दन पर हल्की मालिश करें और इसे धोने की जरूरत नहीं है। इसे दूसरे, चौथे और छठे दिन उपयोग करें। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है।
ताजगी व ब्राइटनेस के लिए चावल के पानी और विटामिन ई से आइस क्यूब बनाएं। 7 दिनों तक सुबह चेहरा ठंडी क्यूब से रब करें। यह त्वचा को ठंडक और निखार दोनों देता है।
इन सभी के साथ पर्याप्त पानी पिएं , ताजे फल, हरी सब्जियां, नट्स खाएं। इससे चेहरे पर निखार आएगा।
Story continues below Advertisement