भारतीय रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ने अपनी तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाओं और स्वदेशी इंजीनियरिंग के दम पर देश में इंटर सिटी ट्रैवल की सूरत बदल दी है। देश में तेजी से बढ़ते सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों के नेटवर्क के बीच एक ऐसी वंदे भारत ट्रेन भी है जो रफ्तार के मामले में सबसे ऊपर है। रानी कमलापति (भोपाल) से हजरत निजामुद्दीन (नई दिल्ली) वंदे भारत एक्सप्रेस को फिलहाल भारत की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का दर्जा मिला हुआ है। यह ट्रेन दिल्ली और आगरा के बीच अपने रूट के कुछ हिस्सों में 160 किमी/घंटा की अधिकतम पर्मिसेबल स्पीड को भी टच कर लेती है।
