अपने ब्राइडल डे पर हर दुल्हन खूबसूरत दिखना चाहती है। मेकअप, लहंगे और ज्वेलरी के साथ सही हेयरस्टाइल भी पूरे ब्राइडल लुक को और खूबसूरत बना देता है। लेकिन हेयरस्टाइल ऐसा होना चाहिए जो सिर्फ फोटो में अच्छा न लगे, बल्कि घंटों चलने वाली शादी की रस्मों में भी आसानी से टिका रहे। शादी या वेडिंग फंक्शन के लिए ये खूबसूरत और ट्रेंडी हेयरस्टाइल ब्राइडल लुक को खास बना सकते हैं।
1. टेक्सचर्ड लो ब्रेड
अगर आपके ब्लाउज की नेकलाइन डीप है या बैक डिजाइन वाला है, तो यह हेयरस्टाइल अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें बालों को नीचे की तरफ ढीली चोटी में बांधा जाता है और चेहरे के आसपास कुछ लटें खुली छोड़ी जाती हैं।
2. शॉर्ट साइड-पार्टेड वेव्स
छोटे बालों वाली दुल्हनों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें बालों की साइड से मांग निकालकर उन्हें बाहर की तरफ बाउंसी वेव्स दी जाती हैं। इससे छोटे बालों में भी अच्छा वॉल्यूम और मूवमेंट नजर आता है।
3. हल्की मरमेड वेव्स
इस हेयरस्टाइल में बालों की बीच से मांग निकाली जाती है और फिर उन्हें हाफ-अप, हाफ-डाउन स्टाइल में रखा जाता है। बालों की लंबाई में हल्की और खुली वेव्स बनाई जाती हैं। इसके साथ लंबा मांगटीका लगाने से मॉडर्न हेयरस्टाइल में भी ट्रेडिशनल ब्राइडल टच आ जाता है।
4. स्लीक सेंटर-पार्टेड बन
यह एक क्लासिक ब्राइडल हेयरस्टाइल है, जिसमे बालों की बीच से मांग निकालकर उन्हें पीछे की तरफ स्लीक तरीके से बांधा जाता है और बन बनाया जाता है। बन में ताजे फूल या गजरा लगाया जा सकता है।
5. ट्विस्ट-बैक फ्रंट के साथ चिग्नॉन बन
बालों की बीच से मांग निकालकर ऊपर के हिस्से के कुछ बालों को ट्विस्ट किया जाता है और पीछे ले जाकर छोटा-सा लो बन बनाया जाता है। यह स्टाइल छोटे बालों वाली दुल्हनों पर अच्छा लगता है।
6. स्लीक लो पोनीटेल
इसमें बालों को बीच से मांग निकालकर अच्छी तरह कंघी करते हुए नीचे की तरफ पोनीटेल बनाई जाती है। मांग के पास बड़े ज्वेलरी बीड्स या हेयर एक्सेसरीज लगाकर इस सिंपल हेयरस्टाइल को ब्राइडल लुक दिया जा सकता है।
7. डबल ट्विस्ट के साथ रोमांटिक वेव्स
इस लुक में बालों की बीच से मांग निकालकर ऊपर के हिस्से के दोनों तरफ के बालों को हल्का ट्विस्ट किया जाता है। बाकी बालों को लंबा और खुला रखते हुए उनमें सॉफ्ट वेव्स बनाई जाती हैं। यह हेयरस्टाइल उन दुल्हनों के लिए अच्छा है, जो खुले बाल रखना चाहती हैं।